स्मॉलकैप स्टॉक में दिखेगी 50% तेजी, ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह। Small Cap Stock

Small Cap Stock: हाल ही में आई Emkay Global ब्रोकरेज रिपोर्ट में गोपाल स्नैक्स के शेयर को लेकर मजबूत उम्मीद जताई गई है जिसमे BUY रेटिंग के साथ 50% अपसाइड पोटेंशियल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के बिज़नेस मॉडल, ग्रोथ प्लान और वैल्यूएशन को देखते ब्रोकरेज हाउस ने शेयर पर खरीद की रेटिंग बरकरार रखते हुए अगले कुछ महीनों के लिए टारगेट प्राइस सेट है।

स्मॉलकैप स्टॉक Gopal Snacks में दिखेगी 50% तेजी

Gopal Snacks के शेयरों में ब्रोकरेज हाउस Emkay Global Financial के रिपोर्ट में शानदार तेजी की संभावना जताई है और 12 से 18 महीने के लिए स्टॉक में टारगेट प्राइस 500 रुपये का दिया है, जो मौजूदा स्तर से लगभग 50% से ऊपर का है।​

कंपनी की जानकारी

गोपाल स्नैक्स एक FMCG सेक्टर की कंपनी है, जो मुख्य रूप से नमकीन, गाठिया, पापड़, सेव, भुजिया, स्नैक्स और तैयार खाने वाले प्रोडक्ट्स बेचती है। कंपनी का फोकस खास तौर पर गुजरात और वेस्टर्न इंडिया के मार्केट पर रहा है, जहां इसका मजबूत ब्रांड और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है।

कंपनी का आईपीओ पिछले साल मार्च 2024 में आया था, जिसका प्राइस बैंड 381 से 401 रुपये प्रति शेयर रखा था पर मार्किट में गिरावट के चलते निवेशकों मि दिलचस्पी में कमी देखने मिली जिसमे अब स्टॉक 333 के लेवल पर कारोबार कर रहा है जिसमे पिछले एक साल में स्टॉक 24 प्रतिशद से नेगेटिव है। ​

यह भी पढ़े : ₹24 का शेयर ₹12.50 में खरीदने का मौका! निवेशकों के लिए गोल्डन मौका..

शेयर प्राइस ट्रेंड

Gopal Snacks Share Price लिस्टिंग के बाद शेयरों में वोलैटिलिटी देखने को मिला है, मार्च 2025 में स्टॉक की कीमत 255 रुपये तक आयी थी और स्टॉक ने 484.95 रुपये का हाई भी बनाया है, यानी 52 वीक में स्टॉक लगभग डबल से ज्यादा के रेंज में कारोबार करते नजर आया है। इस नवम्बर में शेयर की कीमत 328 रुपये के रेंज में ट्रेड करता दिख रहा है।

Emkay की रिपोर्ट 500 का रुपये टारगेट

Emkay Global फर्म ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में गोपाल स्नैक्स पर “BUY” रेटिंग बनाए रखी है और सितंबर 2026 तक का टारगेट प्राइस 500 रुपये रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की सेल्स धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं और आने वाले क्वार्टर में ग्रोथ ट्रैक पर वापसी की संभावना मजबूत दिख रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की सप्लाई चेन में पहले कुछ दिक्कतें रही थीं, लेकिन अब नया मोडासा प्लांट कमिशन होने से करीब 90% सप्लाई चेन नॉर्मल लेवल पर लौटने की उम्मीद है, जबकि राजकोट प्लांट के दोबारा फुल ऑपरेशन में आने के बाद कंपनी 100% सप्लाई रिकवरी देख सकती है। ​​

Gopal Snacks फाइनेंशियल्स

फाइनेंशियल नतीजों के हिसाब से पिछली कुछ सालों में कंपनी की सेल्स ग्रोथ लगभग 10–11% की एवरेज रफ्तार से रही है, जिसे बहुत स्ट्रॉन्ग नहीं माना जा सकता, लेकिन मार्जिन साइड पर कंपनी ने ठीक-ठाक स्टेबिलिटी दिखाई है।​

आने वाले साल में अगर सेल्स ग्रोथ डबल डिजिट में और मार्जिन स्थिर या थोड़ा बेहतर रहे, तो 500 रुपये का टारगेट स्टॉक में देखने को मिलेगा। ​

यह भी पढ़े : TATA Group के इस स्टॉक को मिला ₹84.95 करोड़ का PLI बोनस, Tejas Networks में तूफान तेजी..

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। PBL NEWS में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।

Leave a Comment

close
FREE