सेमीकंडक्टर सेक्टर से जुडी यह स्मॉल कैप कंपनी 2030 तक बना सकती है करोड़पति। Semiconductor Stock

Semiconductor Stock News: सेमीकंडक्टर सेक्टर से रिलेटेड यह स्मॉल कैप कंपनी 2030 तक करोड़पति बना सकती हैं। यह दावा बाजार में बढ़ती मेड-इन-इंडिया चिप्स की मांग, कंपनी का जबरदस्त प्रॉफिट ग्रोथ, कंपनियों की परफॉर्मेंस और गवर्नमेंट सपोर्ट पर आधारित है। हाल के आँकड़ों और कंपनियों की ग्रोथ के जरिए, इस सेक्टर के भविष्य के साथ सरकार से बढ़ता भरोसा जिससे शेयरों में तेजी आयी है।

सेमीकंडक्टर क्षेत्र की मेड-इन-इंडिया चाल….

भारतीय सेमीकंडक्टर सेक्टर इस साल लगभग 45-50 अरब डॉलर पर है, और 2030 तक यह 100-110 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद सरकार ने जताई है। इस तेजी का सबसे बड़ा कारण मोबाइल, आईटी, इंडस्ट्रियल और ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स की लगातार बढ़ती मांग है। गवर्नमेंट की पॉलिसीज़ और मेक इन इंडिया जैसे प्रोजेक्ट्स से स्टार्टअप्स और छोटी कंपनियों को टेक्नोलॉजी और फाइनेंस दोनों में काफी मदत मिल रही है।

हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईआईटी भुवनेश्वर में Namo Semiconductor Laboratory को मंजूरी दी है। 4.95 करोड़ रुपये की लागत से MPLAD स्कीम के तहत फंडेड यह लैब सेमीकंडक्टर ट्रेनिंग, डिजाइन और फैब्रिकेशन के लिए मॉडर्न टूल्स से लैस होगी, जिसका लक्ष्य देश में चिप रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट को तेज करना है।

यह भी पढ़े : ₹798 करोड़ का आर्डर मिलते ही रॉकेट बना Smallcap स्टॉक, 16 फीसदी चढ़े शेयरों के भाव…

क्यों स्मॉल कैप कंपनियां है बेस्ट ?

बड़े प्लेयर्स की तुलना में स्मॉल कैप कंपनियों में ग्रोथ की संभावना कहीं अधिक होती है, क्योंकि ये नई टेक्नोलॉजी, डिजाइन इनोवेशन और टर्नअराउंड स्टोरीज पेश करती हैं। स्माल कैप कंपनियां कई बार बड़ी मल्टीनेशनल्स के साथ पार्टनरशिप कर बाजार में तेजी से आगे बढ़ती हैं जिससे मल्टीबैग्गर रिटर्न संभव है।

Best Small Cap Semiconductor Stock

भारत की कुछ प्रमुख स्मॉल कैप सेमीकंडक्टर से जुडी कंपनियों में Mindteck (India) Limited, MosChip Technologies, ASM Technologies, और RIR Power Electronics Ltd शामिल हैं।

Mindteck (India) ने बीते 5 साल में लगभग 632.58% से ज्यादा रिटर्न दिए हैं। MosChip Technologies ये कंपनी डिजाइन और IP-ड्रिवन सर्विसेज़ में एक्सपर्ट है, जो IoT, एविएशन और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए चिप डिजाइन कर रही है।

ASM Technologies और RIR Power Electronics ये दोनों उभरती हुई कंपनियां हैं, जो सेमीकंडक्टर और पावर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही हैं। ASM Technologies के शेयरों में पिछले ५ साल में 5,087.19% फीसदी तेजी देखने मिली वही RIR Power Electronics शेयरों में भी 2,510.18% फीसदी का तगड़ा उछाल देखने मिला है। ये सभी कंपनियां नई टेक्नोलॉजी और गवर्नमेंट प्रोत्साहन के दम पर 2030 तक अच्छा प्रदर्शन के साथ मल्टीबैग्गेर रिटर्न्स का पोटेंशियल रखती है।

यह भी पढ़े : 6 महीनो में 52.66% रिटर्न! अब VI में फिर बना खरदीदारी का मौका, चार्ट्स में हाईयर-लो पैटर्न

सरकार का बढ़ता भरोसा

भारत सरकार ने बीते दो साल में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली और पैकेजिंग के लिए 21 अरब डॉलर से ज्यादा की योजनाओं की घोषणा की है। इसके साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में OSAT फैसिलिटीज़ का निर्माण हो रहा है। विदेशी कंपनियां भी भारतीय स्मॉल कैप्स के साथ जुड़ रही हैं, जिससे कंपनियों का नेटवर्क और टेक्नोलॉजिकल एडवांटेज बढ़ रहा है.

तेजी से बढ़ेगा सेमीकंडक्टर सेक्टर

ग्लोबल रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया का सेमीकंडक्टर सेक्टर 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा, जिसमें भारत की भागीदारी 100-110 अरब डॉलर के आस-पास रहेगी।

इंडियन कंपनियों ने पिछले वर्षों में जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है, और अगले 5 साल में डिजिटल इंडिया, ऑटोमेशन, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और क्लाउड कंप्यूटिंग की बढ़ती जरूरत के कारण यह ट्रेंड और मजबूत होगा.

यह भी पढ़े : सिर्फ ₹28 का स्टॉक… 5 साल में 56,000% के रिटर्न, छोटा शेयर बना करोड़पतियों की फैक्ट्री

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। PBL NEWS में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।

Leave a Comment

close
FREE