Muhurat Trading 2025: हर साल दिवाली के मौके पर भारतीय शेयर बाजारों में एक खास परंपरा निभाई जाती है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग (Diwali Muhurat Trading) कहा जाता है। यह खास ट्रेडिंग सेशन सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से निवेशकों के लिए बेहद महत्व रखता है। ट्रेडर्स और निवेशक इस एक घंटे के सत्र को नए वर्ष की शुभ शुरुआत मानते हैं और मान्यता है कि इस शुभ घड़ी में किए गए निवेश साल भर समृद्धि और खुशहाली लेकर आते हैं। 2025 में यह मुहूर्त ट्रेडिंग NSE और BSE में मंगलवार, 21 अक्टूबर को दोपहर में आयोजित किया जायेगा।
Avaliable on Google
मुहूर्त ट्रेडिंग 2025 की तारीख और समय
इस साल दिवाली 2025 का मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 को होगा। इस बार ट्रेडिंग का समय शाम की बजाय दोपहर में रखा गया है। बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंज एक ही समय पर खुले रहेंगे जिसमे आपको ट्रेडिंग और शुभ निवेश करपायेंगे।
Diwali muhurat trading time 2025:
| सेशन का प्रकार | समय |
| ब्लॉक डील सेशन (Block Deal Session) | दोपहर 1:15 बजे से 1:30 बजे तक |
| प्री-ओपन सेशन (Pre-Open Session) | 1:30 बजे से 1:45 बजे तक |
| मुख्य मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन (Muhurat Trading Session) | 1:45 बजे से 2:45 बजे तक |
| क्लोजिंग सेशन (Closing Session) | 2:55 बजे से 3:05 बजे तक |
| ट्रेड मॉडिफिकेशन कट-ऑफ (Trade Modification Cut-off Time) | 1:45 बजे से 3:15 बजे तक |
दिवाली के अगले दिन बाद 22 अक्टूबर को बुधवार के दिन बालिप्रतिपदा के अवसर पर बाजार बंद रहेंगे।
यह भी पढ़े : Muhurat Pick अगले 6 महीनो में मिलेगा 37% रिटर्न, ब्रोकरेज फर्म ने दिया तगड़ा टारगेट प्राइस..
मुहूर्त ट्रेडिंग क्या होती है
“मुहूर्त” शब्द का अर्थ है “शुभ समय” और यह परंपरा बीएसई ने साल 1957 में शुरू की थी, जब कारोबारियों ने दिवाली के दिन ‘चोपड़ा पूजन’ यानी नए लेखा खातों की पूजा को शेयर बाजार से जोड़ दिया था। बाद में एनएसई ने भी इस परंपरा को अपनाया। आज यह सिर्फ व्यवहारिक लेन-देन का समय नहीं बल्कि धन की देवी लक्ष्मी की कृपा पाने का प्रतीक माना जाता है।
यह भी पढ़े : इस दिवाली Adani Group के यह स्टॉक में दिखेगी तेजी.. 53% तक चढ़ेगा शेयर
दिवाली के दिन बाजार क्यों खुलता है
दिवाली के दिन पुरे दिन बाजार बंद रहता है, लेकिन एक घंटे के लिए यह खुलता है ताकि निवेशक नए वर्ष की शुरुआत शुभ निवेश से कर सकें। इस दिन कई ब्रोकर और निवेशक अपने ट्रेडिंग ऑफिस में पूजन-अर्चना करते हैं, मिठाई बाँटते हैं और दीपक जलाकर ट्रेडिंग शुरू करते हैं। यह शुभ शुरुआत आने वाले साल के लिए वित्तीय समृद्धि की कामना मानी जाती है।
यह भी पढ़े : ₹31 का शेयर, दिवाली में मचाएगा धमाल! ब्रोकरेज का बड़ा दांव ‘शुभ निवेश’ में स्टॉक रेटिंग..
2025 में पहली बार Muhurat Trading का समय शाम से दोपहर
इस साल 2025 में पहली बार कई सालों बाद मुहूर्त ट्रेडिंग का समय शाम से दोपहर में स्थानांतरित किया गया है ताकि निवेशकों को अधिक सुविधा मिल सके। यह सत्र नई हिंदू संवत वर्ष 2082 की शुरुआत का प्रतीक होगा, और पारंपरिक रूप से इसे सोने, बड़ी कंपनियों के शेयर और विश्वसनीय स्टॉक्स में निवेश के लिए शुभ माना जाता है।
दिवाली पर इतने दिन रहेंगे बाजार बंद
2025 में दिवाली सप्ताह के दौरान बीएसई और एनएसई दोनों में निचे दिए गए तिथियों पर बाजार बंद रहेगा –
| तारीख | दिन | अवकाश |
| 18 अक्टूबर 2025 | शनिवार | धनतेरस |
| 19 अक्टूबर 2025 | रविवार | रविवार |
| 21 अक्टूबर 2025 | मंगलवार | दिवाली लक्ष्मी पूजन (मुहूर्त ट्रेडिंग के अलावा) |
| 22 अक्टूबर 2025 | बुधवार | बालिप्रतिपदा |
Diwali Muhurat Trading: मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निवेशक अक्सर छोटे खरीदी ऑर्डर लगाते हैं, जिसे टोकन बायिंग कहा जाता है। इसका उद्देश्य शुभ शुरुआत करना होता है, न कि बड़े मुनाफे की उम्मीद में ट्रेडिंग करना। इस दिन दीर्घकालिक निवेश के लिए मजबूत या आधारभूत रूप से मजबूत कंपनियों के शेयरों का चयन शुभ माना जाता है। साथ ही, यह समय भावनात्मक और सांस्कृतिक दोनों रूप से निवेश का सबसे सकारात्मक समय माना जाता है।
मुहूर्त ट्रेडिंग भारतीय निवेश संस्कृति की सुंदर परंपरा है जो आर्थिक क्रियाओं को अध्यात्मिक आस्था से जोड़ती है। 21 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे के बीच होने वाला यह विशेष सत्र नए वित्तीय वर्ष की दिशा तय करेगा। बाजार बंद रहने से पहले यह एक घंटा होगा जिसे हर निवेशक “शुभ लाभ” की शुरुआत के रूप में देखता है।
यह भी पढ़े : Tata Motors का शेयर 40% डिस्काउंट में, डीमर्जर के बाद Brokerages ने दिए नए टारगेट प्राइस…
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। PBL NEWS में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।