Share Market News: ₹24 के शेयर को केवल ₹12.50 में खरीदने का सुनहरा मौका निवेशकों के लिए आया है। हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी HCC ने हाल ही में 1000 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू की घोषणा की है, जिससे मौजूदा शेयरधारकों को नए शेयर कम कीमत पर खरीदने का विशेष अवसर मिलेगा। निवेशकों के लिए यह अवसर बहुत खास है क्योंकि इससे न केवल वह अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकते हैं, बल्कि कंपनी के सुधार से फायदा भी उठा सकते हैं। इस प्रक्रिया की शुरुआत 12 दिसंबर 2025 से होगी और इसके लिए 5 दिसंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट निर्धारित की गई है।
HCC का 1000 करोड़ राइट्स इश्यू
HCC Right Issue: Hindustan Construction Company ने 1 दिसंबर 2025 को अपनी बोर्ड मीटिंग में एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। कंपनी 1000 करोड़ रुपये तक का राइट्स इश्यू लाने जा रही है। यह राइट्स इश्यू मौजूदा शेयरधारकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे कंपनी की कैपिटल संरचना, कर्ज कम करने की योजना और शेयर सप्लाई पर बहुत असर पड़ेगा।
राइट्स इश्यू का आकार और कीमत
HCC ने अपने निवेशकों के लिए एक शानदार मौका दिया है। कंपनी राइट्स इश्यू के तहत कुल 79 करोड़ 99 लाख 91 हजार 900 नए शेयर जारी करेगी, जिससे कुल 1000 करोड़ रुपये तक के फंड्स जुटाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये शेयर सिर्फ 12.50 रुपये की कीमत पर मिलेंगे, जो वर्तमान बाजार मूल्य 24 रुपये से करीब 48 प्रतिशत सस्ते है।
यह भी पढ़े : फार्मा स्टॉक में तगड़ा उछाल, US FDA से बड़ी मंजूरी, शेयरों में 19% रॉकेट तेजी
HCC राइट्स का रेश्यो
HCC ने एक्सचेंज रिपोर्ट में बताया है कि हर 630 शेयर पर निवेशक 277 नए शेयर खरीद सकता है। मतलब अगर आपके पास HCC के 630 शेयर हैं, तो आप 277 शेयर और खरीद सकते हैं वो भी केवल 12.50 रुपये की कीमत पर। अगर आपके पास 630 शेयर से ज्यादा हैं, तो आप समानुपात से और भी ज्यादा शेयर खरीद सकते हैं।
Dates: HCC ने राइट्स इश्यू की रिकॉर्ड डेट 5 दिसंबर 2025 राखी है। इस तारीख को जिन लोगों के पास HCC के शेयर होंगे, वही राइट्स इश्यू का लाभ उठा पाएंगे। 12 दिसंबर 2025 को राइट्स इश्यू की खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी। निवेशकों के पास 17 दिसंबर 2025 तक बाजार में अपने राइट्स को बेचने का मौका होगा और 19 दिसंबर 2025 तक बाजार राइट्स को छोड़ने की सुविधा रहेगी। और 22 दिसंबर 2025 को पूरी प्रक्रिया बंद हो जाएगी।
कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक
HCC Order Book: कंपनी की सबसे बड़ी ताकत मजबूत ऑर्डर बुक है। सितंबर 2025 तक कंपनी का ऑर्डर बुक 13,152 करोड़ रुपये का था। इसके अलावा, कंपनी के पास 17,679 करोड़ रुपये की बिडिंग पाइपलाइन है, जिसमें 3,513 करोड़ रुपये के L1 प्रोजेक्ट्स हैं।
कंपनी ने हाल ही में मध्य प्रदेश मेट्रो कॉरिडोर के लिए 2191 करोड़ रुपये का ऑर्डर जीता है और भिवपुरी पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए 2470 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी के कुल ऑर्डर बुक में 47 प्रतिशत परिवहन क्षेत्र में, 26 प्रतिशत जल विद्युत क्षेत्र में, 22 प्रतिशत जल संसाधन क्षेत्र में और 5 प्रतिशत परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में हैं।
Hindustan Construction Company वर्तमान स्थिति
HCC एक प्रमुख भारतीय इंफ़्रा सेक्टर की कंपनी है जिसके पास लगभग 100 साल का इंजीनियरिंग एक्सपीरियंस है। कंपनी भारत के 26 प्रतिशत जल विद्युत उत्पादन क्षमता और 60 प्रतिशत परमाणु विद्युत उत्पादन क्षमता के निर्माण में भी शामिल है। वर्तमान में HCC के शेयर की कीमत 24 रुपये है।
कंपनी की वित्तीय स्थिति को देखें तो Q2 वित्तीय वर्ष 2026 में HCC को मुश्किलें आई हैं। कंपनी का लाभ 26.9 प्रतिशत गिरकर 36.70 करोड़ रुपये रह गया और कुल रेवेनुए 20.4 प्रतिशत घटकर 957.80 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, कंपनी के पास एक मजबूत ऑर्डर बुक है जो 13,152 करोड़ रुपये का है, जो भविष्य की बेहतरी की उम्मीद दिखाता है।
यह भी पढ़े : TATA Group के इस स्टॉक को मिला ₹84.95 करोड़ का PLI बोनस, Tejas Networks में तूफान तेजी..
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। PBL NEWS में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।
