यह नवरत्न कंपनी में 3% की तगड़ी तेजी, Q2 रिपोर्ट में 31% बढ़ा लोन बुक IREDA Q2 Update

IREDA Q2 Update: भारत की Renewable energy क्षेत्र से जुडी दिग्गज कंपनी भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी IREDA के शेयर में आज 1 अक्टूबर 2025 मॉर्निंग सेशन से ही 3% बढ़त मिली। यह बढ़त कंपनी द्वारा 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के बिजनेस अपडेट जारी करने के बाद देखी गई। इस दौरान कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन लोन संबंधी आंकड़े काफी प्रभावशाली रहे, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा। शेयर 9.20 बजे के करीब 153.32 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।

IREDA के लोन बुक में 31% की वार्षिक ग्रोथ

30 सितंबर, 2025 तक IREDA का कुल लोन बुक ₹84,445 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के ₹64,564 करोड़ से 31% अधिक है। यह बढ़ोतरी कंपनी के अक्षय ऊर्जा के वित्तपोषण के विस्तार को दर्शाती है। मार्च 2025 की तिमाही में यह लोन बुक ₹76,250 करोड़ था, जो जून 2025 के ₹79,960 करोड़ से बढ़ते हुए सितंबर तक ₹84,445 करोड़ हुआ।

इसमें कालावधि के समाप्ति तक कंपनी ने ₹33,148 करोड़ के लोन स्वीकृत किए, जो पिछले वर्ष के ₹17,860 करोड़ से 86% ज्यादा है। यह ग्रोथ कंपनी की वित्तीय क्षमता और बाजार में उसकी मजबूत स्थिति को झलकाती है। पहली तिमाही में मंजूर लोन ₹11,740 करोड़ थे, जो अप्रैल-जून 2024 की तुलना में 29% अधिक थे।

यह भी पढ़े : लगा दो दांव! ये 3 स्टॉक्स दे सकते हैं तगड़ा मुनाफा, ब्रोकरेज बुलिश ये है टारगेट प्राइस

लोन वितरण में 54% की वृद्धि

30 सितंबर तक कंपनी लोन वितरण में भी 54% की उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। इस अवधि में ₹15,043 करोड़ के लोन दिये गए, जो पिछले वर्ष के ₹9,787 करोड़ की तुलना में काफी अधिक है। इससे पता चलता है कि IREDA ने अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं को वित्तीय सहायता देना तेज कर दिया है।

इनकम और रेवेनुए टारगेट

सरकार और IREDA के बीच अगस्त में किए गए परफॉर्मेंस-आधारित MoU के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी का रेवेनुए लक्ष्य ₹8,200 करोड़ रखा गया है। यह पिछले वर्ष के ₹6,743 करोड़ की तुलना में लगभग 22% की वृद्धि का संकेत देता है। IREDA ने पहले से ही अपनी इनकम में सुधार दिखाया है और इस नए लक्ष्य को हासिल करने की ओर बढ़ रहा है।

IREDA ने पिछले वर्षों में भी अपने वित्तीय बुक को सुधारा है। कॅश फ्लो, NPAs में कमी और प्रॉफिट में ग्रोथ के संकेत मिले हैं। Q2 FY22 में PBT 76% और PAT 67% तक बढ़ गया था, जो कंपनी की स्थिरता को दर्शाता है।

IREDA Share Price Update

IREDA के शेयर आज, 1 अक्टूबर 2025 को NSE पर तेजी के साथ खुला और सुबह 9:20 बजे के करीब 153.32 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन से 3% में है। आज दिन का उच्चतम हाई स्तर 154.35 और लौ 150.30 रहा।

यह भी पढ़े : 2 स्टॉक्स पर खतरे की घंटी! शेयरों में होगा गिरावट का सिलसिला?

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। PBL NEWS में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।

Leave a Comment

close
FREE