Multibagger Stock: Integrated Industries ने हाल ही में इस साल के दूसरी तिमाही नतीजों Q2 FY26 की रिपोर्ट में जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है। इस तिमाही में कंपनी का रेवेनु 54% बढ़कर ₹286.9 करोड़ हो गया जबकि नेट प्रॉफिट 104% बढ़कर ₹29.9 करोड़ पहुंचा है। इस शानदार प्रदर्शन के कारण कंपनी का शेयर 5% के अपर सर्किट तक पहुंच गया।
यह स्टॉक ने पिछले पांच साल में निवेशकों को 56,080% के तूफानी मल्टीबैग्गर रिटर्न दिए और इसमें खासबात है की स्टॉक की कीमत मात्र ₹28 जिसके चलते अब सभी निवेशकों की नजर स्टॉक पर बनी हुई है।
Integrated Industries के मल्टीबैग्गेर रिटर्न
पिछले 5 वर्षों में Integrated Industries ने निवेशकों को लगभग 56,000% का अभूतपूर्व रिटर्न दिया है जिससे यह स्मॉल कैप कंपनी निवेशकों के लिए करोड़पतियों की फैक्ट्री बन चुकी है। अब फिरसे यह स्टॉक में शानदार रिजल्ट् के चलते 5% अप्पर सर्किट भी लगा है।
कंपनी के शानदार रिटर्न में इस साल थोड़ी कमी देखने मिली जिसमे स्टॉक -3.60% फीसदी गिरा है। पर कंपनी ने शानदार परफॉरमेंस के चलते स्टॉक ने पिछले एक महीने में 13.40% बढ़त हासिल किई है।
कंपनी के शानदार Q2 रिजल्ट
Integrated Industries Q2 result: सितंबर क्वार्टर Q2 FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹29.9 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष के ₹14.7 करोड़ से 104% अधिक है। इस अवधि में रेवेन्यू 54% बढ़कर ₹286.9 करोड़ हो गया है। EBITDA भी दोगुना होकर ₹30.7 करोड़ पर पहुंचा और EBITDA मार्जिन 7.9% से बढ़कर 10.7% हो गया है। कंपनी के पहली छमाही H1 FY26 में भी नेट प्रॉफिट को दोगुना करते हुए ₹54.7 करोड़ किया, जबकि रेवेन्यू ₹536.7 करोड़ रहा जो पिछले वर्ष से 64% अधिक है। इस शानदार ग्रोथ से सभी निवेशकों को नजर अब यश स्टॉक पर बनी हुई है।
यह भी पढ़े : TATA Group के इस स्टॉक में आएगी तगड़ी तेजी। भूटान में 1572 करोड़ की मेगा डील फाइनल, शेयरो में दिखेगी तेजी..
कंपनी का बिज़नेस मॉडल
Integrated Industries ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स तथा बेकरी आइटम्स का के प्रोडक्ट्स तैयार करती है। कंपनी ने सहायक कंपनी Nurture Well Foods Ltd ने 2023 में शुरू की थी, जो RICHLITE, FUNTREAT, और CRAZY CRUNCH जैसी ब्रांड के तहत बिस्कुट और कुकीज बनाती है। इस सहायक कंपनी की उत्पादन क्षमता 3,400 टन प्रति माह है और यह आधुनिक ऑटोमेटेड फैक्ट्री राजस्थान के नीमराना में संचालित है।
पिछले साल के कॉर्पोरेट एक्शन
कंपनी ने साल 2024 में निवेशकों के लिए बोनस शेयर भी जारी किए थे, जिसमें एक शेयर पर एक बोनस शेयर दिया गया। साथ ही, कंपनी ने अपने शेयरों का फेस वैल्यू ₹10 से घटाकर ₹1 करने के लिए शेयर स्प्लिट किया, जिसमें हर एक शेयर को दस हिस्सों में बांट दिया गया। इससे छोटे निवेशकों के लिए कंपनी के शेयर खरीदना और भी आसान हो गया।
बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के बाद भी कंपनी की फाइनेंसियल सेहत मजबूत बनी रही है, जिसने कंपनी के शेयर की मांग और बाजार में ट्रेडिंग वॉल्यूम दोनों को बढ़ावा दिखा। पर स्टॉक में इसका खास कोई असर दिखा नहीं बल्कि स्टॉक में 28.76 फीसदी गिरावट देखने मिली।
यह भी पढ़े : स्मॉलकैप स्टॉक में दिखेगी 50% तेजी, ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह…
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। PBL NEWS में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।
