PSU नवरत्न कंपनी को एक साथ मिले 3 बड़े प्रोजेक्ट! ₹117 करोड़ के आर्डर से स्टॉक में रॉकेट तेजी। PSU Stock

PSU Stock: सरकारी नवरत्न कंपनी PSU NBCC Indi को एक साथ करीब 117 करोड़ रुपये के 3 नए वर्क ऑर्डर मिले हैं, जिस वजह से आज शेयर बाजार में कंपनी के स्टॉक में 3.23% फीसदी की तेजी देखने मिली। इन नए प्रोजेक्ट्स के साथ कंपनी का ऑर्डर बुक और मजबूत होता दिख रहा है, जो आगे की ग्रोथ के लिए पॉजिटिव संकेत है। ​इस नवरत्न कंपनी ने निवेशकों की पिछले पांच सालो में 570.80% का मल्टीबैग्गर रिटर्न दिया जिससे सब की नजर स्टॉक पर बनी है।

NBCC India को मिले 117 करोड़ के 3 बड़े वर्क ऑर्डर

NBCC India को कुल 116.95 करोड़ रुपये के 3 वर्क ऑर्डर मिले हैं, जो अलग अलग क्लाइंट्स और प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं। जिसमे पहला बड़ा ऑर्डर केनरा बैंक से मिला जो 45.09 करोड़ रुपये का है, इसमें झारखंड के रांची में बैंक के रीजनल ऑफिस बिल्डिंग के ऑफिसियल कैंपस का कंस्ट्रक्शन और उसके लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी PMC सर्विसेज शामिल हैं।

NIEPMD और हॉर्टिकल्चर प्रोजेक्ट से जुड़ा आर्डर

कंपनी की दूसरा वर्क ऑर्डर नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरमेंट ऑफ पर्सन्स विद मल्टीपल डिसएबिलिटीज NIEPMD से मिला जो 29.49 करोड़ रुपये का है। इस प्रोजेक्ट के तहत तमिलनाडु के मदुरै में कंपोजिट रीजनल सेंटर के लिए नए कैंपस के कंस्ट्रक्शन का काम और उससे जुड़ी PMC सर्विसेज NBCC India संभालेगी।

यह भी पढ़े : 6 महीनो में 52.66% रिटर्न! अब VI में फिर बना खरदीदारी का मौका, चार्ट्स में हाईयर-लो पैटर्न..

नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड से मिला प्रोजेक्ट

NBCC India को तीसरा वर्क ऑर्डर 42.37 करोड़ रुपये का है, जो नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड से मिला है। इसमें आगरा में इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर की प्लानिंग, डिजाइनिंग, एग्जीक्यूशन के साथ-साथ नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड के अन्य कामों की निगरानी और कंस्ट्रक्शन से जुड़ा काम यह नवरत्न कंपनी करेगी।

PSU Stock में सरकार की मजबूत हिस्सेदारी

NBCC India में सरकार की हिस्सेदारी करीब 61.75 प्रतिशत है, यानी यह अभी भी प्रमुख सरकारी PSU कंपनी है। कंपनी का कुल मार्केट कैप 31,400 करोड़ रुपये से ऊपर है, जो इसे मिडकैप PSU स्पेस में मजबुती पकड़ के साथ बनी है। कंपनी का PE रेश्यो भी 52.24 का है जिससे निवेशकोको और जबरदस्त ग्रोथ की उम्मीद है। साथ ही कंपनी रेगुलर डिविडेंड्स भी देती है जिसमे ​कंपनी का डिविडेंड यील्ड 0.63% का है।

5 साल में 570% का रिटर्न

NBCC India Share Performance स्टॉक पिछले 5 साल में ​570% फीसदी से अधिक बढ़ा है जिसमे स्टॉक 17.33 से चढ़कर अब 116.25 पर ट्रेड हो रहा है। कंपनी के शानदार परफॉरमेंस और सरकारी ऑर्डर्स से कंपनी को मजबूती मिली जिसके चलते स्टॉक ने यह मॉलटीबैग्गर रिटर्न्स दिए। कंपनी का शानदार फंडामेंटल्स ने यह स्टॉक सभी निवेशकों का पसंदीदा PSU स्टॉक बना दिया है।

यह भी पढ़े : स्मॉलकैप स्टॉक में दिखेगी 50% तेजी, ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह…

कंपनी के Q2 नतीजे

NBCC Q2 Results: जुलाई से सितंबर 2025 तिमाही में NBCC India का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 26 प्रतिशत बढ़कर लगभग 157 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसी अवधि में कंपनी की इनकम करीब 19 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 3,000 करोड़ रुपये रही, जो ऑर्डर एग्जीक्यूशन और प्रोजेक्ट फ्लो के मजबूत होने का संकेत देती है।

NBCC India Order Book

NBCC India की कुल ऑर्डर बुक हाल ही 1.25 – 1.30 लाख करोड़ रुपये के आसपास है, जिसमें कई बड़े सरकारी और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शामिल हैं। नए 117 करोड़ रुपये के वर्क ऑर्डर इस बड़े ऑर्डर बुक में और इजाफा करते हैं, जिससे आने वाले सालों में रेवेन्यू विजिबिलिटी और कैश फ्लो की स्थिति और मजबूत होगी।

​​यह भी पढ़े : सिर्फ ₹28 का स्टॉक… 5 साल में 56,000% के रिटर्न, छोटा शेयर बना करोड़पतियों की फैक्ट्री

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। PBL NEWS में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।

close
FREE