Smallcap Stock: ₹798 करोड़ का मेगा ऑर्डर मिलने के बाद स्मॉलकैप कंपनी Patel Engineering के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आज कंपनी का स्टॉक 16 फीसदी से ज्यादा चढ़ा, कंपनी को मिले इस नए ऑर्डर से प्रोजेक्ट्स और वित्तीय स्थिति में सुधार की उम्मीदें बढ़ा दी हैं, जिससे बाजार में इसकी स्थिति मजबूत हुई है।
पटेल इंजीनियरिंग को छत्तीसगढ़ के कोल एक्स्कवैशन और ट्रांसपोर्टेशन प्रोजेक्ट के लिए कुल ₹798.19 करोड़ के दो लेटर्स ऑफ इंटेंट मिले हैं, जिनका कार्यकाल 9 वर्षों का है। इस ऑर्डर के से कंपनी के शेयर सीधा 33 रुपए के स्तर से बढ़कर 38.45 रुपये तक पहुंच गए हैं।
Patel Engineering को मिला 798 करोड़ रुपये का ऑर्डर
पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित हसदेव एरिया के झिरिया वेस्ट ओपन कास्ट प्रोजेक्ट को लेकर दो लेटर्स ऑफ इंटेंट यानि LoI मिले हैं, जिनकी कुल वैल्यू 798.19 करोड़ रुपये है। यह प्रोजेक्ट साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड SECL के लिए रहेंगे, जिसमें कोयले excavation और ट्रांसपोर्टेशन का काम शामिल है।
यह कॉन्ट्रैक्ट 9 वर्षों के लिए किया जायेगा, जो कंपनी को लंबे समय तक इनकम का सोर्स बनेगा। यह ऑर्डर कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूती देगा और कोल माइनिंग सेक्टर में उसकी पकड़ मजबूत करेगा।
यह भी पढ़े : PSU नवरत्न कंपनी को एक साथ मिले 3 बड़े प्रोजेक्ट! ₹117 करोड़ के आर्डर से स्टॉक में रॉकेट तेजी
Patel Engineering Share Price
पटेल इंजीनियरिंग के शेयर आज NSE पर 38.45 रुपये पर ट्रेड हो रहे है जसमे कुल 16% फीसदी की शानदार तेजी के साथ वॉल्यूम देखने मिल रहा है। शेयर पिछले एक साल में लगभग 27% तक टूट चुके हैं, लेकिन अब इस नए बड़े ऑर्डर के बाद कंपनी के शेयरों पर निवेशकों का ध्यान दोबारा आकर्षित हुआ है। पांच साल में कंपनी के शेयर अब तक 259.91% से भी ज्यादा चढ़े है। यह स्मॉल कैप कंपनी का कुल मार्केट कैप 3,090 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।
ऑर्डर बुक और Q2 रिजल्ट
Patel Engineering Order Book: 2025 के दूसरे तिमाही Q2 FY26 में पटेल इंजीनियरिंग का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 64.7 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 12% कम है। हालांकि कंपनी की इनकम साल-दर-साल 3% बढ़कर 1,271.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस दौरान, कंपनी ने अपने बैलेंस शीट मजबूत करने के लिए 500 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू को मंजूरी दी है। कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 30 सितंबर 2025 तक लगभग 15,146 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने सिक्किम में NHPC के लिए 240 करोड़ रुपये की एक अन्य प्रोजेक्ट भी हासिल की है।
यह भी पढ़े : Yes Bank का मास्टरस्ट्रोक! 10.58 लाख शेयर्स अलॉट, ESOP का बड़ा कदम। शेयरों में आयी शानदार तेजी..
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। PBL NEWS में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।
