TATA Group के इस स्टॉक को मिला ₹84.95 करोड़ का PLI बोनस, Tejas Networks में तूफान तेजी..

TATA Group की कंपनी तेजस नेटवर्क्स को टेलीकॉम प्रोडक्ट्स के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम यानि PLI के तहत 84.95 करोड़ रुपये मिले। इस खबर से आज सोमवार को कंपनी के शेयर NSE पर 5% प्रतिशत से ज्यादा चढ़े जबकि निफ़्टी 50 में शानदार तेजी के बाद गिरावट देखने मिल रही है जिसमे NIFTY 50 अभी 26,182.70 के स्तर से निचे लाल निशान के साथ ट्रेड हो रहे है।

Tejas Networks को मिलेगा PLI Scheme का फायदा

टाटा ग्रुप की कंपनी Tejas Networks को 84.9501 करोड़ की राशि 28 नवंबर 2025 को भारत सरकार मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशंस से मिली, जो वित्त वर्ष 2024-25 के चौथे क्वार्टर के लिए योग्य इंसेंटिव का 85 प्रतिशत हिस्सा है। बाकीकी रकम बाद में स्कीम गाइडलाइंस के मुताबिक जारी होगी। कंपनी की मार्केट कैप 8,950 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़े : हर 1 शेयर पर मिलेंगे 4 बोनस शेयर फ्री, 5 साल में 17,600% रिटर्न, निवेशक मालामाल..

TATA Group की इस कंपनी की ग्लोबल पहुंच

तेजस नेटवर्क्स 4जी-5जी वायरलेस और ऑप्टिकल ट्रांसमिशन प्रोडक्ट्स बनाती है। इसके पास 520 से ज्यादा पेटेंट हैं और यह ऑप्टिकल एग्रीगेशन में दुनिया के टॉप-10 में शुमार है। 75 से ज्यादा देशों में काम करती है, टेलीकॉम ऑपरेटर्स से लेकर डिफेंस तक क्लाइंट्स हैं।

तेजस नेटवर्क्स शेयर प्राइस

Tejas Networks Share Price: कंपनी की मिले PLI स्किम के चलते आज मार्किट ओपन होते ही स्टॉक ने रफ़्तार पकड़ी जिसमे 6% तक स्टॉक चढ़ा था अभी 12.30 PM पर स्टॉक की कीमत 517.60 पर ट्रेड हो रही है जिसमे 4.85% प्रतिशद की तेजी कायम है। हलाकि निफ़्टी और सेंसेक्स में गिरावट आयी पर स्टॉक अभी भी मजबूती के साथ खड़ा है।

इस साल 2025 में कंपनी के शारो में भरी गिरावट दर्ज हुई जिसमे स्टॉक -56% से गिरा है पर लोंगटर्म में देखा जाये तो स्टॉक ने पिछले पांच साल में निवेशकों को 310% प्रतिशद के मल्टीबैग्गर रिटर्न बनके दिए है।

फाइनेंशियल परफॉरमेंस

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल कमाई 8,923 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल से 3.6 गुना ज्यादा रही।

​इस FY25 के Q2 सितंबर 2025 क्वार्टर में तेजस नेटवर्क्स की कुल इनकम 267.83 करोड़ रुपये रही, जो पिछले क्वार्टर से 26.6 प्रतिशत ज्यादा है। पर इसमें नेट लॉस 307.13 करोड़ रुपये का हो गया। सेल्स 256.67 करोड़ पर रही और ईपीएस -17.38 रुपये दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े : अगर चाहिए 50% से ज्यादा रिटर्न, तो खरीदें ये 2 दमदार Smallcap Stock

News Tata group stock Tejas networks shares surge PLI incentive news

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। PBL NEWS में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।

close
FREE