Stock Market News Today: शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ। BSE सेंसेक्स में 223.86 अंको की बढ़त देखने मिली जिसमे 0.28% की बढ़त के साथ 81,207.17 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी इंडेक्स 57.95 अंक के साथ 0.23% ऊपर रहा और 24,894.25 के स्तर पर बंद हुआ।
आज के दिन मेटल क्षेत्र में विशेष रूप से मजबूती देखने मिली और टाटा स्टील के शेयरों ने 3.45% की जबरदस्त तेजी दिखाई। आज बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशकों की सक्रिय खरीदारी ने बाजार को मजबूती मिली।
मेटल शेयरों में जबरदस्त तेजी
आज मेटल शेयरों में खरीदारी के पीछे मुख्य वजह सकारात्मक ग्लोबल संकेत हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस महीने ब्याज दरों में कटौती के संकेतों का बाजार में तेजी देखि गई, जिससे मेटल की मांग बढ़ने की उम्मीद बनी है। इसके अलावा, यूरोपीय संघ ने स्टील आयात पर टैरिफ को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने और कोटा को लगभग आधा करने की योजना बनाई है, जिससे घरेलू उत्पादन को फायदा मिलेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी।
एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि भारत के बड़े स्टील उत्पादकों जैसे टाटा स्टील और SAIL पर इसका बहुत कम असर होगा क्योंकि उनका निर्यात कुल बिक्री का सिर्फ़ 8 प्रतिशत से कम है। साथ ही, तांबे जैसी मूल धातुओं की कीमतों में भी ग्रोथ हुई है, जो मेटल शेयरों की मजबूती का एक बड़ा कारण है।
स्टील सेक्टर में भी खासा उत्साह है क्योंकि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR) ने घरेलू स्टील कंपनियों को सपोर्ट देने के लिए तीन साल तक 11-12 प्रतिशत की सेफगार्ड ड्यूटी लगाने का प्रस्ताव दिया है। इन सभी न्यूज़ का मिलाजुला असर मेटल शेयरों में तेजी का मुख्य कारण बना हुआ है।
यह भी पढ़े : जल्द ही कर्जमुक्त होगी यह ज्वैलरी कंपनी, 15 रुपये से कम कीमत वाले स्टॉक में रॉकेट तेजी
TATA Steel Share Price: शेयरों में अच्छा उछाल
टाटा स्टील का शेयर 3 अक्टूबर 2025 को 174.74 रुपये के 52-वीक के उच्चतम स्तर तक पहुंचा, जबकि इस वर्ष जनवरी में यह 122.62 रुपये के निचले स्तर पर था। आज के दिन कारोबार में इसकी कीमत 168.12 रुपये से खुली जिसमे इन सभी खबरों से स्टॉक में अच्छा उछाल देखने मिला जिससे स्टॉक में 3.45% की तेजी आयी।
टाटा स्टील ने इस साल 2025 में अब तक 27% फीसदी का अच्छा रिटर्न दिया वही पिछले पाच साल में कंपनी ने 375% का जबरदस्त रिटर्न दिये जिससे निवेशकों का भरोसा टाटा स्टील में कायम बना हुआ है।
टाटा स्टील का मार्किट कैप 2,16,913 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसका पी/ई रेश्यो लगभग 47.6 के आसपास है, जो इस सेक्टर के औसत से अधिक है। कंपनी के प्रति शेयर आय (EPS) 3.64 है, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 210% से अधिक की वृद्धि हुई है।
टाटा स्टील ने हाल ही में अपनी ग्रीन ट्रांजिशन रणनीति के तहत नीदरलैंड की सरकार के साथ संयुक्त सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस के तहत आयजमुइडेन प्लांट में डीकार्बोनाइजेशन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें नयी तकनीकों जैसे डायरेक्ट रिडक्शन प्लांट और इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस को लागू किया जाएगा। यह निवेश लगभग 208 अरब रुपये का होगा, जो टाटा स्टील के लिएआर्थिक रूप से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़े : 1 साल में 960% रिटर्न, 74 दिन से अप्पर सर्किट, यह कंपनी बानी ड्रोन टेक्नोलॉजी लीडर
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। PBL NEWS में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।
