Vodafone Idea के स्टॉक में पिछले 6 महीनों से 52.66% फीसदी की शानदार तेजी देखने मिली है। अब फिरसे VI के टेक्निकल चार्ट्स में खरीदारी का मौका बना है जिसमे चार्ट्स पर आज हाईयर-लो के फॉर्मेशन लेवल से स्टॉक 3% का उछाला है। कंपनी के इम्प्रूव Q2 रिजल्ट्स, कोर्ट से मिली राहत और शानदार टेक्निकल चार्ट जो निवेशकों के लिए यह खरीददारी का अच्छा मौका साबित हो सकता है।
Vodafone Idea चार्ट्स में हाईयर-लो पैटर्न का मतलब
Vodafone Idea के चार्ट्स में एक स्पष्ट हाईयर-लो पैटर्न देखने मिल रहा है, जो निवेशकों को तेजी का भरोसा दिला रहा है। यह पैटर्न यह दर्शाता है कि पिछले कुछ महीनों में इस शेयर ने लगातार ऊँचाई बनानी शुरू कर दी है, और लो स्तर ऊपर स्टॉक क्लोज हो रहा है, जो आमतौर पर एक मजबूत अपट्रेंड की निशानी है।
VI स्टॉक में पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन गिरावट के बाद अब स्टॉक में हाईयर-लो लेवल से फिरसे खरीदारी देखने मिली है जिसमे स्टॉक 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। अभी स्टॉक की कीमत 10.26 रुपये पर ट्रेड हो रही है जिसमे वॉल्यूम में बढ़ोतरी देखने को मिली।
VI के Q2 तिमाही नतीजे
Vodafone Idea Ltd ने Q2 FY26 में 1119 करोड़ रुपये का रेवेनु दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 2.4% अधिक है। इस तिमाही में कंपनी का कैश EBITDA 225 करोड़ रुपये था और ग्राहक का ARPU यानि Average Revenue Per User रेट 180 रुपये पहुँच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.7% बढ़ा है। 4G/5G सब्सक्राइबर की संख्या 12.78 करोड़ हो गई है, जो Q2 FY25 में 12.59 करोड़ थी। 4G नेटवर्क कवर भी 84.4% की आबादी तक ग्रो हो गया है।
यह भी पढ़े : सिर्फ ₹28 का स्टॉक… 5 साल में 56,000% के रिटर्न, छोटा शेयर बना करोड़पतियों की फैक्ट्री
Vodafone Idea शेयर प्राइस
Vodafone Idea Share Price: आज 24 नवंबर को स्टॉक में 3 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने मिल रही है जिसमे स्टॉक 10.26 के ऊपर ट्रेड करते नजर आ रहा है। पिछले 6 महीनो में वोडाफोन ने शानदार वापसी करते हुए निवेशकों को 52.66% फीसदी का रिटर्न बनके दिया है जिसके चले स्टॉक में दिलचस्पी बढ़ी है।
Vodafone Idea Share Price Target
टेक्निकल चार्ट में हाईयर-लो पैटर्न के मुताबिल अब स्टॉक में फिरसे तेजी देखने मिलेगी जिसमे स्टॉक इस बार पिछले हाई लेवल 11.08 रुपये के ऊपर जाने का अनुमान है यानि मौजूदा कीमत से स्टॉक में 15 फीसदी की तेजी देखने मिल सकती है। कुछ दिन पाहिले ही ब्रोकरेज रिपोर्ट गोलबल फर्म ने Citi फर्म ने स्टॉक पर 14 रुपये का टारगेट भी रखा है।
यह भी पढ़े : TATA Group के इस स्टॉक में आएगी तगड़ी तेजी। भूटान में 1572 करोड़ की मेगा डील फाइनल, शेयरो में दिखेगी तेजी..
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। PBL NEWS में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।
