Waaree Renewable Technologies ने अपने Q2 FY26 के नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों में जबरदस्त उछाल दिखा है। शानदार नतीजों और एक बड़े नए ऑर्डर के दम पर स्टॉक में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है और आज फिर से शेयर में रॉकेट जैसी तेजी आयी है।
Avaliable on Google
Q2 FY26 कंपनी का प्रदर्शन
Waaree Renewable Technologies का नेट प्रॉफिट Q2 FY26 में दोगुना होकर 116.34 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल के इसी क्वार्टर में यह 53.51 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल इनकम में 47.7% की जोरदार ग्रोथ के साथ 774.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो पहले 524.47 करोड़ रुपये थी। EBITDA भी 120% से बढ़कर 157.94 करोड़ रुपये रहा है।
यह भी पढ़े : रिन्यूएबल एनर्जी से जुडी यह स्मॉल कैप कंपनी जोरदार तेजी के लिए तैयार! 1 साल में 210% रिटर्न…
Waaree Renewable Technologies: साल की पहली छमाही ग्रोथ ट्रेंड
2025 साल की पहली छमाही यानी H1 FY26 की बात करें, तो कंपनी की कुल आय 81% बढ़कर 1,377.97 करोड़ रुपये हो गई है। इसमें नेट प्रॉफिट भी 148% बढ़कर 202.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसका मतलब है कि साल की शुरवात से ही कंपनी जबरदस्त आर्थिक मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।
Q2 नतीजों के बाद के बड़े अपडेट्स
15 अक्टूबर को, Waaree Renewable को 150 MWac (217.5 MWp) के सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की कुल कीमत लगभग ₹156.66 करोड़ है और इसे वित्त वर्ष 2026-27 तक पूरा किया जाना है।
हालांकि, शानदार नतीजों के बावजूद, 14 और 15 अक्टूबर को शेयर में मुनाफावसूली का दबाव देखा गया। इसकी एक बड़ी वजह 14 अक्टूबर को ग्रेविटॉन रिसर्च कैपिटल LLP द्वारा की गई एक बड़ी बिकवाली थी, जिसके चलते शेयर दो दिनों में 5-10% तक गिर गया था।
Waaree Renewable Technologies शेयर प्राइस
Q2 नतीजों के बाद Waaree Renewable के शेयर में भारी उछाल देखने को मिला है। नतीजों के दिन शेयर चढ़ा, लेकिन अगले दिन मुनाफावसूली के कारण इसमें गिरावट आई। हालांकि, नए ऑर्डर की खबर आते ही आज, 16 अक्टूबर को, स्टॉक ने फिर से रॉकेट जैसी रफ्तार पकड़ ली है। आज सुबह के कारोबार में ही शेयर 8.61% की जोरदार तेजी के साथ ₹1,282.30 पर पहुंच गया। दिन में इसने ₹1,163.00 का लो और ₹1,287.00 का हाई भी बनाया।
कंपनी के पास अब 3.48 GWp का ऑर्डर बुक है जिसे अगले 12-15 महीनों में पूरा किया जाएगा। बिडिंग पाइपलाइन भी बहुत मजबूत है जो 27 GWp से ज्यादा है। कंपनी ने नए वर्टिकल्स, जैसे कि Battery Energy Storage Systems (BESS) और डाटा सेंटर में भी अपनी उपस्थिति बढ़ाई है, जिससे भविष्य के ग्रोथ के लिए रास्ता मजबूत हुआ है।
यह भी पढ़े : दिवाली से पहले खरीद लो यह 5 शेयर, मिलेगा 55% तक रिटर्न
WAAREERTL Share Price परफॉरमेंस
| कालावधि | रिटर्न % |
| Today शेयर प्राइस (16 अक्टूबर 2025) | 1,282.30 (8.61%) |
| 1 महीना | 17.34% |
| 6 महीने | 25% |
| 1 साल | 50% |
| IPO लिस्टिंग से अब तक | 38.07% |
भारत की रिन्यूएबल एनर्जी में योगदान
Waaree Renewable Technologies अब भारत के टॉप 5 सोलर EPC (Engineering, Procurement & Construction) कंपनियों में शामिल हो चुकी है। सितंबर 2025 तक देश की कुल रिन्यूएबल कैपेसिटी 256.1 GW पहुंच चुकी है, जिसमें सोलर का योगदान 127.33 GW है। भारत 2030 तक 500 GW रिन्यूएबल एनर्जी लक्ष्य की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
Waaree Renewable Technologies ने हाल ही में महाराष्ट्र और राजस्थान में तीन नई सोलर प्लांट्स के लिए बड़ी पूँजी निवेश योजनाओं को मंजूरी दी है। ये प्रोजेक्ट्स कंपनी की ग्रोथ को और तेज करेंगे और भारत के रिन्यूएबल सेक्टर में कंपनी की लीडरशिप को मजबूत करेंगे।
यह भी पढ़े : सिर्फ़ 3 महीनों में 3 स्मॉल कैप स्टॉक्स ने दिए 200% से ज़्यादा मल्टीबैगर रिटर्न। ..
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। PBL NEWS में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।