Yes Bank का मास्टरस्ट्रोक! 10.58 लाख शेयर्स अलॉट, ESOP का बड़ा कदम। शेयरों में आयी शानदार तेजी..

Yes Bank ने आज ESOP के तहत 10.58 लाख से ज्यादा शेयर अपने कर्मचारियों को अलॉट किए हैं। इस कदम से बैंक की पेड अप शेयर कैपिटल बढ़कर 62,752 करोड़ रुपये हो गई है। इस खबर से आज शेयर बाजार में यस बैंक के शेयरों में तेजी आई है और निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। ESOP के जरिए कर्मचारियों को कंपनी में हिस्सेदारी दी जायेगी, जो की एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

Yes Bank ने ESOP के तहत 10.58 लाख शेयर किये अलॉट

Yes Bank Ltd. ने आज 25 नवंबर 2025 को ESOP यानि Employee Stock Ownership Plan के तहत 10,58,752 इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। इस अलॉटमेंट के बाद बैंक की पेड अप शेयर कैपिटल में ग्रोथ हुई है। अब बैंक की कुल पेड अप शेयर कैपिटल 62,752,891,924 रुपये हो गई है, जो 31,376,445,962 इक्विटी शेयरों से पूर्ण है, प्रत्येक शेयर का मूल्य 2 रुपये है। इससे पहले बैंक की पेड अप शेयर कैपिटल 62,750,774,420 रुपये थी, जिसमें 31,375,387,210 शेयर थे।

यह भी पढ़े : Adani की बड़ी चाल! JAL खरीदने की डील से JP POWER स्टॉक बना रॉकेट..

ESOP क्यों जरूरी है

ESOP एक प्रोग्राम में कर्मचारी कंपनी के शेयर खरीद सकते हैं या कंपनी द्वारा उन्हें शेयर दिए जाते हैं। यह प्रोत्साहन का एक तरीका है जो कर्मचारियों को कंपनी के साथ लंबे समय तक जुड़ने और अच्छी परफॉर्मेंस देने के लिए प्रेरित करता है।

Yes Bank शेयर प्राइस

Yes Bank Share Price: आज 25 नवंबर को मार्किट खुलते ही स्टॉक में जबरदस्त वॉल्यूम के साथ तेजी देखने मिली जिसमे स्टॉक 2.16% फीसदी चढ़कर 22.68 रूपए पर क्लोज हुआ है। आज स्टॉक में रिकॉर्ड वॉल्यूम आया जो 11,19,59,200 के सरीब है जिसकी ट्रेडेड वैल्यू 254 करोड़ की रही।

Yes Bank की शानदार ग्रोथ

Yes Bank का शेयर बाजार में हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा है। खासकर जापानी बैंक Sumitomo Mitsui Banking Corporation ने लगभग 25% हिस्सा खरीदने से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है जिसके चलते स्टॉक में इस साल 2025 में अबतक 15.54% की तेजी आयी है। बैंक की कैपिटल स्थिति भी मजबूत हुई है।

यह भी पढ़े : PSU नवरत्न कंपनी को एक साथ मिले 3 बड़े प्रोजेक्ट! ₹117 करोड़ के आर्डर से स्टॉक में रॉकेट तेजी

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। PBL NEWS में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।

close
FREE