Yes Bank: यस बैंक के स्टॉक बीते कुछ महीनों में निवेशकों का भरोसा फिर से जीतने में मजबूत कदम बढ़ाया है। अक्टूबर 2025 में निवेशकों के बीच इसकी तेजी चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि टेक्निकल चार्ट से मिलरहे संकेत से बब्रोकरेज फर्म्स और एक्सपर्ट्स ने भी यस बैंक पर भरोसा जताया है।
Avaliable on Google
Yes Bank शेयर प्राइस और मार्केट स्थिति
Yes Bank Share Price: 21 अक्टूबर 2025 को NSE पर यस बैंक का शेयर ₹22.75 पर बंद हुआ, जो पिछले क्लोज से लगभग 1% ऊपर रहा। इस महीने अक्टूबर २०२५ में बैंक के शेयरों में अबतक 6% की तेजी आई है। और पिछले ही हप्ते कंपनी ने अपन 52 वीक का हाई ₹24.30 टच किया है, यस बैंक ने इस साल जनवरी 2025 से अबतक 16% का पॉजिटिव रिटर्न जिया है जिससे निवेशकोका बैंक पर भरोसा और बढ़ा है। बैंक का मार्केट कैप ₹71,380 करोड़ से अधिक है, जो अभी भी प्राइवेट सेक्टर में दिग्गज बैंको में से एक है।
यह भी पढ़े : 10,000 करोड़ का IPO: सोलर इंडस्ट्री का सबसे बड़ा आईपीओ, जल्द करें पैसों का इंतजाम!
टेक्निकल चार्ट से मिल रहे संकेत
टेक्निकल एनालिसिस के मुताबिक, यस बैंक का शेयर लगातार अपने सभी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज जैसे की 20, 50, 100 और 200 दिन के ऊपर ट्रेड कर रहा है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स यानि RSI भी 60 से ऊपर बना हुआ है, जो शार्ट टर्म में तेजी की ओर इशारा करता है। इसके साथ ही MACD इंडिकेटर में पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखाते हुए तेजी बरकरार है, जबकि MFI 70 से ऊपर जा चुका है, जो पॉजिटिव सेनिटमेंट में है।
यस बैंक के फंडामेंटल्स में मजबूती
सितंबर 2025 के तिमाही रिजल्ट्स में यस बैंक के एडवांस ₹2.50 लाख करोड़ तक पहुंच गए, जबकि जमा राशि ₹2.96 लाख करोड़ तक बढ़ी यह क्रमशः 6.5% और 7.1% की वार्षिक ग्रोथ है। CASA रेशियो 33.8% तक बढ़ा है, जो बताता है कि बैंक कम लागत वाले डिपॉज़िट्स पर नियंत्रण बना रहा है।
बैंक का नेट प्रॉफिट ₹2,837 करोड़ और कुल रेवेन्यु ₹30,449 करोड़ रहा है, जिससे इसका P/E रेशियो 25.17 और P/B 1.48 दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़े : क्या अमित शाह TATA Group को बचा पाएंगे? Tata Sons में झगड़ा शेयर मार्केट पर असर…
ब्रोकरेज फर्म और एक्सपर्ट्स की BUY रेटिंग
Angel One की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक यस बैंक को ‘Buy on Dips’ की सलाह दी है। उनके मुताबिक बैंक में फाइनेंशियल रिकवरी में ग्रोथ है और FY26 में मुनाफे में दो अंकों की ग्रोथ की संभावना है। और अब इसका टारगेट प्राइस: ₹32 प्रति शेयर पर सेट किया है।
CNBC Hindi के मार्केट एक्सपर्ट प्रकाश गाबा के अनुसार, यस बैंकमें उनका कहना है कि इसका पहला संभावित टारगेट ₹29 है। टेक्निकल चार्ट पर शेयर मजबूत दिख रहा है और फिलहाल शेयर ₹22.35 पर है। मजबूत तेजी के लिए जरूरी है कि शेयर ₹25.50 से ऊपर बना रहे। अगर ऐसा होता है तो ₹33 तक की तेजी आ सकती है जिसमे करीब 47.7% का अपसाइड पोटेंशियल है।
यह भी पढ़े : सेमीकंडक्टर सेक्टर के यह 5 शेयरों ने बनाया करोड़पति.. अभी भी है इन स्मॉल कैप में खरीदने का मौका।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। PBL NEWS में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।